नगर में रक्तदान महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित, 22 अगस्त को होगा आयोजन

Aug 19, 2025 - 20:43
Aug 19, 2025 - 20:44
 0  2.2k
नगर में रक्तदान महाअभियान को लेकर बैठक आयोजित, 22 अगस्त को होगा आयोजन

मुंगावली (आरएनआई) राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान महा अभियान-2025 के सफल आयोजन को लेकर नगर परिषद सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल, ज्ञानालय परिवार के संचालक अर्जुन सिंह यादव सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।बैठक में बोलते हुए अर्जुन सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी भी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक बनता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से न केवल दूसरों को जीवन मिलता है, बल्कि यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेश ग्वाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजसेवा के इस कार्य में नगर के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारिय

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0