गुना में भूमाफियाओं पर शिकंजा, गोपालपुरा में अवैध कब्ज़ों पर चली जेसीबी

Aug 19, 2025 - 21:37
Aug 19, 2025 - 21:41
 0  1.6k

गुना (आरएनआई) गुना में सिर्फ नाला ही नहीं, जंगल की जमीनों पर भी प्लाटिंग हुई है। आज प्रशासन की टीम ने गोपालपुरा तालाब से निकले नाले की वास्तविक सीमाओं की खोज करते हुए मशीनों से नाले के चौड़ीकरण और गहरीकरण की मुहीम को आगे बढ़ाया। हालांकि नाले में भू माफिया द्वारा बनाई गई "चीन की दीवार" माफ कीजिए आरसीसी की दीवार की मजबूती को देखते हुए फिलहाल तक छेड़ा नहीं गया है, बता रहे हैं कि इसे कांक्रीट ब्रेकर से तोड़ा जाएगा। नाले में अवैध रूप से बने आरसीसी के तमाम पिलर तोड़ दिए गए।

नाले में डंके की चोट बनाई गई इस अवैध दीवार जितने मजबूत हौंसले वाले गुना के भूमाफियाओं द्वारा एक और कारगुज़ारी करने का दावा किया जा रहा है। दरअसल आज फॉरेस्ट का अमला भी सक्रिय दिखा। बताया जा रहा है कि यहां जंगल की जमीन पर भी प्लॉट काट दिए गए हैं। इससे शहर में जमीन घोटाले कैसे किए गए इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि फॉरेस्ट लैंड की करीब 60 फुट गहराई में अतिक्रमण किया गया है जो काफी लंबाई तक फैला है। अधिकृत पुष्टि नहीं की जा रही।

इधर प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि कलेक्टर केके कन्याल इस मुहिम को बेहद संजीदगी से ले रहे हैं। भूमाफिया और अतिक्रमणकारी कहीं कानूनी रास्तों से गुंजाइश निकाल कर कोर्ट से एकतरफा स्टे न ले सकें इसका उपाय करते हुए जिला कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक कैविएट लगा दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0