शुजालपुर नगर पालिका के स्थायी कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

दो माह से नहीं मिला न.पा. के स्थाई कर्मचारियों को वेतन। नगर पालिका अध्यक्ष ने शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन। (प्रशांत मिश्रा)

Tuesday, May 6, 2025 - 16:21
Updated: 1 year ago
0
शुजालपुर नगर पालिका के स्थायी कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शुजालपुर (आरएनआई) दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान नगर पालिका शुजालपुर के स्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि मार्च एवं अप्रैल 2025 का वेतन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दैनिक वेतनभोगी, संविदा व अन्य कर्मियों का भुगतान किया जा चुका है, स्थायी कर्मचारियों का वेतन लम्बित है। इस स्थिति में परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई आ रही है।

कुछ दिनों पूर्व ही दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने भी वेतन न मिलने पर अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा था, जिसके पश्चात एक माह का वेतन भुगतान किया गया था। अब स्थायी कर्मचारियों ने भी एक स्वर में वेतन के साथ एरियर राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बबीता परमार ने कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलवाने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस संबंध में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेंगी।

✍ समता संदेश


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User