नगर तहसीलदार गुना द्वारा सभी कृषि भूमि, प्‍लॉट भूमिधारियों से की गई अपील, अपनी भूमि का समग्र आईडी व आधार से ई-केवायसी कराना है आवश्‍यक

Jul 28, 2024 - 21:25
Jul 28, 2024 - 21:25
 0  756
नगर तहसीलदार गुना द्वारा सभी कृषि भूमि, प्‍लॉट भूमिधारियों से की गई अपील, अपनी भूमि का समग्र आईडी व आधार से ई-केवायसी कराना है आवश्‍यक

गुना (आरएनआई) तहसीदार गुना नगरीय द्वारा अपील की गयी है कि शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं एवं शासकीय कार्यों का लाभ लेंने के लिए सभी कृषि भूमि स्वामी, प्लाट भूमि मालिक जिनके नाम खसरा रिकॉर्ड में दर्ज हैं, उनकों अपनी अपनी प्लांट भूमि एवं कृषि भूमियों की समग्र आईडी व आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराना अति आवश्यक है।

उन्‍होनें बताया कि आप अपने नजदीकी सीएससी कम्प्यूटर केंद्र पर जाकर अपनी-अपनी कृषि भूमियों, प्लाट भूमि की ई-केवाईसी अवश्य करवाएं और शासन की योजनाओं का लाभ लेवें, जिससे होने वाली असुविधा से बचें। ई-केवाईसी हेतु अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जिनमें समग्र आई-डी, आधार कार्ड, मोबाइल नं, खसरा के साथ नकल ले जाएं और शीघ्र ई-केवाईसी करवाएं।

इसी क्रम में विभिन्‍न स्‍थानों पर ई-केवायसी कार्य जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0