धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में

Saturday, January 27, 2024 - 08:09
Updated: 3 years ago
0
धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व

1-पुलिस लाइन में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने झंडा रोहण कर किया अपडेट का निरीक्षण


जौनपुर , 26 जनवरी 26 जनवरी 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ शुक्रवार को  जनपद में जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रमुख रूप से पुलिस लाइन प्रांगण में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने झंडा रोहण कर सलामी देते हुए परेड का निरीक्षण किया। झंडारोहण के उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ आनर देते हुए फायरिंग के साथ झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तमाम पुलिस के जवानों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया ।इस अवसर  पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने  कहा कि हम आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजादी दिलाने वाले तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं साथ ही संविधान बनाने वालों को भी नमन करते हैं इस बार राम राज्य की स्थापना हुई है ऐसे में यह गणतंत्र दिवस अपने आप में अलग तरीके से है क्योंकि पूरे 500 वर्ष बाद इस बार भगवान राम लाल अपने घर अयोध्या में विराजमान हुए इसलिए भी यह पर्व अति महत्वपूर्ण है इसके लिए हम सभी देशवासियों को बधाई देते हैं।
इस अवसर पर  विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी स्कूल के बच्चे स्थानीय जनता भी उपस्थित रही ।बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखकर उपस्थित जनसमूह भाव विभोर होता रहा। अयोध्या में स्थापित हुए भगवान श्री राम का उत्साह आज भी झांकियां में और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों में उसकी झलक देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार क्षेत्राधिकार शहर कुलदीप गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइन तेजा अपर जिला अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय बीएसए डॉ गोरख नाथ पटेल सहित जनपद के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
इसी क्रम में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों में काफी उत्साह देखा गया नगर सहित ग्रामीण अंचल क्षेत्र में भी यह पर्व काफी धूमधाम से मनाया गया विभिन्न स्कूलों गैर सरकारी संगठन सामाजिक संस्थाओं सरकारी कार्यालय पर झंडा रोहण कर झंडे को सलामी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User