धूमधाम से मनाई गई होली, शांति पूर्वक संपन्न हुई जुमें की नमाज़

Saturday, March 15, 2025 - 19:13
Updated: 2 years ago
0
धूमधाम से मनाई गई होली, शांति पूर्वक संपन्न हुई जुमें की नमाज़

जौनपुर (आरएनआई) मुंगराबादशाहपुर,होली और जुमा एक ही दिन में पड़ने के कारण प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकन्ना रहा। नगर एवं देहात क्षेत्र में रंगोत्सव होली और जुमें की नमाज को लेकर जो चिंताएं थी वह दोपहर दो बजते बजते काफूर हो गई। पुलिस प्रशासन फिर राहत की सांस लेकर होली को रंग-बिरंगी करने में जुट गया। पूरे दिन लोग होली के रंगों में लोग सरोबार रहे।

छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो होली और जुमें की नमाज पूरे सौहार्दपूर्ण वातावरण और भाईचारे के पैगाम के साथ सम्पन्न हुआ। जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय नमाज पढ़ने के लिए जुटा था तो नमाज खत्म होने के बाद एक युवक द्वारा रंग में भंग करनें की कोशिश की गई तो पुलिस के जवानों ने इसे विफल कर दिया। पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। कमालपुर रेलवे फाटक के पास होली हुड़दंग में तब खलल पड़ गई जब पुलिस के कुछ जवानों ने लाठियां भांजी आरोप है कि कुछ लोग जौनपुर प्रयागराज मुख्य मार्ग पर ही अत्यधिक पानी के साथ होली खेल रहे थे जिससे वाहनों के फिसलकर हादसा होने की सम्भावना थी। हालांकि होली खेलने वाले युवक इससे इंकार कर रहे हैं। किसी अनहोनी के मद्देनजर पुलिस के जवान लगातार चक्रमण करते रहे। जगह जगह पर पुलिस के जवान लोगों की निगरानी में लगे रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र लगातार अपने हमराहियों के साथ लोगों से होली और जुमे की नमाज में किसी तरह का खलल न पैदा हो ध्वनि विस्तारक यंत्र से लगातार अपील करते नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User