नाबालिक ने लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

Saturday, March 15, 2025 - 18:54
Updated: 2 years ago
0
नाबालिक ने लगाया अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

जौनपुर (आरएनआई) जफराबाद स्थानीय थाना क्षेत्र के अहमदपुर के एक  आठ वर्षीय बालक  वसीम  ने अपने ही पड़ोसी 18 वर्षीय युवक बुद्धु पुत्र जहीरूद्दीन पर आप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बताया कि होली के दिन समय लगभग 12 बजे  युवक ने उसको बहला फुसलाकर  पीली कोठी के सामने जहां पर वन विभाग द्वारा रखी गई लड़कियां हैंउसको एकांत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक अपने नानी के घर रहता है और घटना के बाद उसने  अपने परिजनों को  जाकर जानकारी दी , तो परिजनों ने जफराबाद थाना में प्रार्थना पत्र दिया और पीड़ित के नाना हैदर अली ने बताया कि हम लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन पीड़ित को ही उल्टे थाने में बैठाला गया है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी जफराबाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां पर घटना घटित हुई और थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि हम कल से जलालपुर थाना क्षेत्र में ही है हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User