धाकड़ समाज की बैठक निहालदेवी धाम पर सम्पन्न हुई

Sep 16, 2025 - 10:13
Sep 16, 2025 - 10:14
 0  675
धाकड़ समाज की बैठक निहालदेवी धाम पर सम्पन्न हुई

गुना (आरएनआई) समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय धाकड़ महासभा के तत्वावधान में धाकड़ समाज की एक बैठक निहालदेवी धाम स्थित हनुमान मंदिर के नवनिर्मित सभागार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज धाकड़ ने की। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह धाकड़, शिक्षक संघ अध्यक्ष दामोदर धाकड़, मण्डल अध्यक्ष राजू धाकड़, जिलाध्यक्ष बलराम धाकड़, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव धाकड़, महामंत्री बाबूलाल, छात्र संघ अध्यक्ष देशराज सिंह, डॉ. कांशीराम तथा केन्द्रसिंह धाकड़ उपस्थित रहे।

बैठक में समाज को निडर और निर्भीक बनाने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा की गई। हाल ही में ग्राम विशनवाडा के रामलखन धाकड़ पर हुए हमले के संदर्भ में भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। समाज ने आरोपियों पर कड़ी और शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए विशनवाडा क्षेत्र के 15 गाँवों के युवा अध्यक्ष के रूप में विवेक धाकड़ (गोलू) को चुना गया।

बैठक को सफल बनाने में हरनामसिंह धाकड़, महेश धाकड़ महू, मनोज सरपंच पाटन, धर्मेंद्र पाटन, बलवीरसिंह चतराई, वालकिशन जी, बृजमोहन विशनवाडा, लटूरा जी, महेश विशनवाडा, राकेश जी, संजिव धाकड़, विवेक (गोलू) धाकड़, मनीष धाकड़, मनीष धाकड़ विशनवाडा, मुरारीलाल काबरबमोरी, रामजीलाल सोनखरा, मोहनसिंह सोनखरा आदि की विशेष भूमिका रही।
 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0