धरनावदा पुलिस ने मुरादपुर से दबोचे जुआरी, 26700 रुपए नगदी बरामद

गुना (आरएनआई) जिले की धरनावदा पुलिस द्वारा मुरादपुर गांव से जुआ खेल रहे आधा दर्जन के करीब जुआरियों को दबोचा है। 

Thursday, May 30, 2024 - 16:59
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिले की धरनावदा पुलिस द्वारा मुरादपुर गांव से जुआ खेल रहे आधा दर्जन के करीब जुआरियों को दबोचा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुरादपुर गांव के पास 6-7 लोग जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस ने ग्राम मुरादपुर के नाले के पास दबिश दी। यहां से पुलिस ने जुआ खेलते हुएगोलू उर्फ देवेन्द्र पुत्र हरिचरण यादव निवासी बरोदिया कला, छोटेलाल पुत्र भगवान लाल नामदेव निवासी ग्राम मुरादपुर, विष्णु पुत्र भागचन्द धाकड़ निवासी ग्राम बालाभेंट, निरंजन पुत्र पर्वत सिंह धाकड़ निवासी ग्राम बालाभेंट, हरिचरण पुत्र गजराज सिंह यादव निवासी ग्राम बिरोदिय, विशाल पुत्र जमुनालाल यादव निवासी ग्राम मुरादपुर एवं वीरेन्द्र पुत्र संग्राम सिंह यादव निवासी ग्राम बरोदिया कला थाना धरनावदा को दबोचा। जिनके पास से पुलिस ने कुल 26700 नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने सभी जुआरियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User