देशी रायफल व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी रायफल 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना पुलिस ने अभियुक्त सुखराज पुत्र स्व0 रामखिलावन निवासी ग्राम थुरियानी मौजा रायपुर भसरौल थाना किशनपुर को एक देशी रायफल 315 बोर व चार जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ससुर खदेडी नदी पुल बहद ग्राम से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम, उपनिरीक्षक विजय बहादुर, अश्वनी सिंह, कांस्टेबल प्रभाशंकर यादव शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



