खस्ताहाल नौबस्ता रोड ने आम जनजीवन किया बेहाल, गड्ढों में फंसकर वाहन चालक जोखिम में

Sunday, September 28, 2025 - 19:50
Updated: 1 year ago
0
खस्ताहाल नौबस्ता रोड ने आम जनजीवन किया बेहाल, गड्ढों में फंसकर वाहन चालक जोखिम में

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) नौबस्ता रोड की जर्जर हालत ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। इस मार्ग पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, वहीं चार पहिया वाहन चालकों को भी जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है।

मुकेश कुमार, अनिल यादव, अशोक पासवान, अनिल कुमार आदि निवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह सड़क दलदल में बदल जाती है। पानी भर जाने से गड्ढों का पता नहीं चलता और वाहन चालक सीधे उनमें फंस जाते हैं। नतीजतन आए दिन हादसे होना आम बात बन गया है। आवागमन की मुख्य रास्ता होने के बावजूद इस सड़क की मरम्मत वर्षों से नहीं हुई। लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायतें दीं और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। ग्रामीणों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह मार्ग किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। व्यापारियों ने भी चिंता जताई है। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, शिवचंद्र शुक्ल का कहना है कि खराब सड़क के कारण माल ढुलाई प्रभावित हो रही है। वाहनों के टूट-फूट की वजह से अतिरिक्त खर्चा उठाना पड़ रहा है। इन लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत तत्काल शुरू नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जनता का सीधा आरोप है कि विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी जल्द संज्ञान लेकर इस मार्ग को दुरुस्त कराएंगे, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User