देश के कई राज्यों में मानसून का कहर जारी, गुजरात-महाराष्ट्र के विभिन्न शहर जलमग्न

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में पुणे के एकता नगर में जल-भराव की स्थिति पैदा हो गई। पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। लोगों को अपने घरों के बीतर ही रहने को मजबूर हैं। नासिक में लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी के नीचे कई मंदिर जलमग्न हो गए। 

Aug 5, 2024 - 11:00
 0  783
देश के कई राज्यों में मानसून का कहर जारी, गुजरात-महाराष्ट्र के विभिन्न शहर जलमग्न

नई दिल्ली (आरएनआई) मानसून का कहर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के वलसाड में औरंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ आ गई। नवसारी में भारी बारिश के कारण बिलिमोरा शहर जलमग्न हो गया। महाराष्ट्र का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में पुणे के एकता नगर में जल-भराव की स्थिति पैदा हो गई। पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। लोगों को अपने घरों के बीतर ही रहने को मजबूर हैं। नासिक में लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी के नीचे कई मंदिर जलमग्न हो गए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.