दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा

May 1, 2024 - 16:04
May 1, 2024 - 16:04
 0  1.9k
दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा

गुना (आरएनआई) दूध के उत्पादन एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पञ्चायत द्वारा पूरे देश में प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।

इसी तारतम्य में ग्राहक पञ्चायत की गुना इकाई द्वारा भी कलेक्टर गुना के नाम ज्ञापन देकर मांग की है कि - 
१- दूध में मिलावट रोके जाने के लिए फूड टेस्टिंग मोबाइल यूनिट जिले में प्रभावी ढंग से कार्य करे।
२- दूध में मिलावट करने वाले अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अभियोजन कार्यवाही हो।
३- जिला स्तर पर मिलावट रोकने एसडीएम, फूड इंस्पेक्टर अथवा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की स्थायी विशिष्ट सेल बनायी जावे।
४- जिले में फ्लाइंग स्क्वायड बनायी जावे जिसमें ग्राहक पञ्चायत के प्रतिनिधि को भी सम्मिलित किया जावे।
५- जिले में दूध की टेस्टिंग के लिए सेंटर बनाये जाएं।
६- मिलावट का प्रकरण दर्ज होने पर खबर को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित करवाया जाए जिससे कि ग्राहक जागरुक एवं सतर्क हो सकें।


ज्ञापन सौंपने वालों में मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रघुवंशी, जिला सचिव दिनेश शर्मा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह समिति के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, सचिव संजय रघुवंशी, सहसचिव राहुल पाण्डे, अधिवक्ता अमरीश रघुवंशी, अधिवक्ता राकेश व्यास आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0