दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने की मध्य प्रदेश की सराहना, वीडी शर्मा ने दिया प्रेजेंटेशन

Saturday, December 23, 2023 - 20:31
Updated: 3 years ago
0
दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अमित शाह ने की मध्य प्रदेश की सराहना, वीडी शर्मा ने दिया प्रेजेंटेशन

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में मध्य प्रदेश की उल्लेखनीय भूमिका रही। शनिवार को दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश संगठन की तारीफ की। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में वोट शेयर बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास प्रशंसनीय है। इसी के साथ उन्होने बूथ प्रबंधन की कुशलता की सराहना भी की। बता दें कि शुक्रवार को बैठक का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था और इस बैठक में जेपी नड्डा सहित बीजेपी के कई शीर्ष नेता शामिल हुए।

अमित शाह ने की एमपी की सराहना
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन था। इस दिन अमित शाह ने एमपी की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और वोट डलवाने का प्रयोग शानदार था। बता दें कि राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रेजेंटेशन दिया और संगठन द्वारा किए गये विभिन्न नवाचारों व प्रत्येक बूथ पर 51% वोटशेयर पाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की।

वीडी शर्मा ने दिया प्रेजेंटेशन
वीडी शर्मा ने तथ्यपरक विवरण प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों व बूथ प्रबंधन की कुशलता से अबतक का सर्वाधिक जनाधार प्राप्त हुआ है। इस मौके पर उन्होने बताया कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’  गांव-गांव पहुंच रही है और जन-जन को भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने हर गांव और हर घर तक ‘मोदी जी की गारंटी’ वाली गाड़ी भी पहुंच रही है। उन्होने कहा कि विकसित भारत का स्वप्न साकार हो रहा है और बीजेपी की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को हर हितग्राही तक पहुंचान के लिए प्रतिबद्ध है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User