जनपद के युवा अधिक से अधिक संख्या में मेरा युवा भारत पोर्टल पर करें पंजीकरण

Saturday, December 23, 2023 - 20:33
Updated: 3 years ago
0
जनपद के युवा अधिक से अधिक संख्या में मेरा युवा भारत पोर्टल पर करें पंजीकरण

शाहजांहपुर (आरएनआई) गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मान दिवस अंतर्गत किसान मेला व प्रदर्शनी के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर आगत अतिथियों व अन्य सभी को अवगत कराया गया। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र शाहजहांपुर के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के नेतृत्व में भी विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया व सभी को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उद्देश्यों से परिचित कराते हुए युवाओं के लिये उपलब्ध विभिन्न सम्भावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। 15-29  वर्ष के युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण हेतु प्रेरित करते हुए जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि मेरा युवा भारत पोर्टल की शुरुआत विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं को उनकी आकांक्षाओं व उनकी रुचि व कौशल के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध कराने व एक केंद्रीयकृत युवा डाटाबेस बनाने हेतु की गई है जिससे समस्त युवा एक कॉमन प्लेटफार्म पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों से अवगत होकर प्रतिभाग कर सकें व विभिन्न विभागों के साथ भी समन्वय से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने कौशल को विकसित कर सकें और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सहभागी बनने के साथ साथ स्वयं के व्यक्तित्व का विकास भी कर सकें। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय सांसद श्री अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री के सी मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री एस बी सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों व भारी संख्या में युवाओं द्वारा भी नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा लगाए गए स्टाल को देखा गया व प्रशंसा की गई व युवाओं द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण भी कराया गया। इस अवसर पर ए पी ए सोनम सचान, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रवि सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, लज्जाराम वर्मा, निर्मल उपाचार्य, रामबहोरे वर्मा, राकेश पांडे सहित भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User