दिल्ली में नशे में धुत ऑडी ड्राइवर का कहर: फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, 8 साल की बच्ची की मौत

दिल्ली के वसंत विहार में नशे में धुत ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

Jul 13, 2025 - 11:07
 0  54
दिल्ली में नशे में धुत ऑडी ड्राइवर का कहर: फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, 8 साल की बच्ची की मौत

नई दिल्ली (आरएनआई) वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात नशे में धुत एक तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी कार एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने कार चालक शेखर (40) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घायलों लाधी (40), उनकी बेटी बिमला (8), पति साबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंदर (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में कार चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाने से हुआ हादसा का  मामला दर्ज कर लिया है। 

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि घटना शनिवार देर रात करीब 1.45 बजे हुई थी। घायल होने वाले दोनों परिवार के सदस्य मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं और मजदूरी करते हैं। घायल साबामी ने पुलिस को बताया कि घटना के समय सभी फुटपाथ पर सो रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया और कागज पर कार नंबर दिया। 

इसी बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच के दौरान ही पुलिस को पता चला कि एक ऑडी कार ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार नंबर के जरिए पता चला कि यह वही कार है, जिसने फुटपाथ पर लोगों को कुचला है, पुलिस ने कार चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.