आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक बजे दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरटेक के दाैरान कार और ट्रक में टक्कर हो गई। कार सवार चीखते रहे, लेकिन चालक ट्रक दाैड़ाता रहा। माैके पर पुलिस पहुंच गई।

Jul 13, 2025 - 11:05
 0  54
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 किमी तक घसीटा

आगरा (आरएनआई) आगरा के फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लगभग 24 माइलस्टोन के पास लखनऊ से आगरा की ओर जा रही एक कार  और ट्रक  के बीच ओवरटेकिंग के दौरान टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई। इसके बाद भी चालक ने ट्रक नहीं रोका। ट्रक कार को करीब 2 से 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए टोल प्लाजा 21 तक ले गया। टोल पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों के शोर मचाने पर ट्रक को रोका गया। 

इस हादसे में कार चालक शिवा प्रजापति पुत्र दिनेश प्रजापति निवासी कुरौनी, बंथरा (लखनऊ) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कार में सवार विनय राजपूत (25 वर्ष) पुत्र संतलाल निवासी कुरौनी बंथरा, शिवम यादव पुत्र कुलबीर सिंह निवासी कासिमखेड़ा बंथरा लखनऊ, दया निवासी नवाबगंज उन्नाव को मामूली चोटें आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी से छुट्टी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। कार को थाने में व ट्रक को फतेहाबाद बस स्टैंड पर खड़ा किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.