दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश मिश्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Nov 11, 2025 - 11:26
 0  378
दिल्ली धमाके में श्रावस्ती के दिनेश मिश्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच (आरएनआई): रविवार रात दिल्ली में हुए भीषण धमाके में उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के निवासी दिनेश मिश्रा (34) की मौत हो गई। दिनेश श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के चिकनीपुरवा गांव के रहने वाले थे। धमाके के बाद पहचान न हो पाने के कारण उनका शव अज्ञात के रूप में रखा गया था। सोमवार सुबह उनके भाई गुड्डू मिश्रा ने शव की पहचान की।

परिजनों के अनुसार, दिनेश मिश्रा दिल्ली में एक कार्ड की दुकान पर काम करते थे। उनकी शादी हो चुकी थी और उनके बच्चे भी हैं, जबकि परिवार श्रावस्ती स्थित गांव में रहता है। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।

लखनऊ समेत सभी प्रमुख शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और बाजारों में सघन चेकिंग व निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

दिनेश मिश्रा की मौत ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे श्रावस्ती क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.