दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, शहीद स्थल पर पहुंच मृतकों को दी श्रद्धांजलि
फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेसियों ने एक शोकसभा का आयोजन कर घटना में गगन दुःख व्यक्त किया एवं मृतकों की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकसभा में दुख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि अब भाजपा सरकार की विफलता सड़कों पर उतर आई है। अब ऐसा प्रतीत होता की देश बिना किसी सरकार के चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि नौ मई को प्रधानमंत्री का व्यक्तव्य कि अब कोई भी आतंकवादी घटना युद्ध मानी जाएगी, एक कोरा संदेश साबित हुआ। जो महज जनता को गुमराह करने वाला है। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि देश के गृह मंत्री चुनाव व सरकार बनाने में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें देश की कोई चिंता नहीं है। साथ ही रक्षा मंत्री तो शायद देश में कोई है ही। नहीं सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है जो अत्यंत दुखद है। शोकसभा के उपरांत सभी कांग्रेसियों ने कैंडल जलाकर ठा. दरियाव सिंह की प्रतिमा तक मार्च कर वहां मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में संतोष कुमारी शुक्ला, शेख एजाज अहमद, ई. देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, रामनरेश महराज, अनुराग नारायण मिश्र, सैयद सहाब अली, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, अकरम काले, नौशाद अहमद, औसाफ़ अहमद, डॉ हमीद अहमद, नसीम अंसारी, अमीरूज्जमा, रमजान अहमद, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नज़मी कमर, हम्माद हुसैन, असलम आदि लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



