नगर पालिका के सहयोग से चयनित विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता — स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका पर छात्राओं ने दिखाया सृजन

Thursday, November 13, 2025 - 21:14
Updated: 11 months ago
0
नगर पालिका के सहयोग से चयनित विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता — स्वच्छता में महिलाओं की भूमिका पर छात्राओं ने दिखाया सृजन

फतेहपुर (आरएनआई) मिशन शक्ति के तहत स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद के स्वच्छ सारथी क्लब के रूप में चयनित विद्यालयो में अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार चलने वाले छात्राओं के मध्य स्वच्छता में महिलाओं के योगदान विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। 

चन्द्रा बालिका इण्टर कालेज पीरनपुर में प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र गुप्ता व कम्पोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज में प्रधानाचार्या शुभांगी पाण्डेय के नेतृत्व में 10-10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन के उपरान्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओ को जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजय सिंह एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केआर चन्द्राकर ने मोमेन्टो एवं प्रमाण पत्र को देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभाग करने वाली समस्त छात्राओ को प्रमाण पत्र एवं पेंसिल बाक्स का वितरण किया। उधर गुरूवार को निरंकारी इण्टर कॉलेज व नेहरू बाल हायर सेकेन्ड्री स्कूल में  प्रधानाचार्या प्रियंका जायसवाल एवं प्रधानाचार्य हितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में छात्राओं के मध्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्राओं ने मिशन शक्ति एवं स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय थीम के तदत पोस्टर से सन्देश दिया। पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजय सिंह एवं लिपिक मो० हबीब द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में मोर्मेन्टो एवं प्रमाण पत्र, पेंसिल बाक्स देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय संजय सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केआर चन्द्राकर, स्वास्थ्य लिपिक गुलाब सिह, हबीब व विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकगण ममता, आशा पाण्डेय, गुलफशा, सरोज आदि लोगों ने प्रतियोगिता का सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User