दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश

मौसम विभाग ने मंगलवार यानी आज के लिए पहले ही तेज हवा चलने की संभावना जताई थी। बारिश और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। 

Tuesday, April 23, 2024 - 17:55
0
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह के बाद मंगलवार शाम को भी बारिश की बूंदों के रूप में राहत बरसी। दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान नजर आए।  शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद तेज हवा चलने के साथ ही गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। इस बीच लोग भी अपने घरों की बालकनी और आंगन में मौसम का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। 

मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार यानी आज के लिए दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा चलने की संभावना जताई थी। इसके अलावा विभाग का अनुमान है कि कल यहां यानी 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को दिल्ली और आसपास के इलाकों में मुख्य तौर पर मौसम साफ रहेगा। जबकि इसके बाद 29 अप्रैल तक दिन में तेज हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से पूरे प्रदेश में तापमान में कम से कम दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। बुधवार को कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User