दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, मौसम सुहाना; उमस से मिली राहत
मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रविवार दोपहर में बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई थी।
शनिवार को ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर के समय कुछ इलाकों में घने बादल आने के बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में अब तेज बारिश के आसार नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मयूर विहार में 15, रिज में 5.7 और लोधी रोड में बारिश ट्रेस की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के साथ 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 92 से 66 फीसदी रहा।
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई थी। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



