दिल्ली-एनसीआर में झमकर बरसे बादल, कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

Wednesday, September 11, 2024 - 08:39
0
दिल्ली-एनसीआर में झमकर बरसे बादल, कई इलाकों में जलभराव

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ ही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश रुकी तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में सड़कों पर जाम लग गया। इससे नौकरी पेशा लोगों को खासी परेशानी हुई।

आईटीओ, डीएनडी, आश्रम और रिंग रोड पर भलस्वा के पास खासी दिक्कतें हुईं। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस बढ़ गई। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User