जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी पर युवाओं ने किया रक्तदान

Tuesday, August 26, 2025 - 19:10
Updated: 1 year ago
0
जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी पर युवाओं ने किया रक्तदान

फतेहपुर (आरएनआई) ईद मिलादुन नबी के अवसर पर फतेहपुर यूथ फॉउंडेशन के बैनर तले संगठन के युवाओं ने रक्तदान किया। फॉउंडेशन के चेयरमैन मोहम्मद शाद उर्फ बाबा ने बताया कि पाक माह रबीउल अब्वल माह की बारह तारीख यानी बारह रबी उल अव्वल को पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पाक माह के प्रथम दिन पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पूर्व अवसर पर फतेहपुर यूथ फॉउंडेशन की ओर से रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बारह युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। बताया कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन इंसानियत के कार्याे में एवं समाजसेवा में लगाया था उनका जीवन मानवता के लिये एक सन्देश है। बताया कि संगठन के लोगों द्वारा किया गया। रक्तदान दुर्घटना में घायल या रक्त की कमी से जूझ रहे किसी व्यक्ति की जान बचाने का काम करेगा। इंसानियत के लिए इससे बढ़कर और क्या हो सकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User