दशहरे पर गुना पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम
एसपी-कलेक्टर सहित गुना विधायक हुए शामिल
गुना (आरएनआई) प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर पुलिस विभाग में शस्त्र एवं वाहन पूजन की परंपरा अनुसार आज दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में गुना पुलिस लाईन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विधायक पन्नालाल शाक्य, पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के द्वारा पुलिस के शस्त्रों की मंत्रोच्चार व हवन के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई एवं परंपरा अनुसार प्रतीक स्वरूप तलवार से तूमड़े की बलि भी दी गई ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम गुना श्रीमति शिवानी पांडेय, सीएमओ गुना सुश्री मंजुषा खत्री, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना विवेक अष्ठाना, डीएसपी यातायात मुकेश दीक्षित, परिवीक्षाधीन डीएसपी आनंद कुमार राय, होमगार्ड कमाण्डेंट आर.के. पथरौल, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह कुशवाह, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, स्टेनो उपनिरीक्षक गोविन्द यादव, सूबेदार मोनिका जैन, सूबेदार यशवंत रघुवंशी, मुख्य लिपिक सउनि अमित मौर्य आदि सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण एवं कार्यालयीन स्टॉफ मौजूद रहा ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा बुराई पर अच्छाई की विजय के विजयदशमी पर्व की जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए जिले में खुशहाली एवं उन्नति की कामना की । उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है । अत: जिले के आपराधिक एवं असामाजिक तत्व आज के दिन अपने अंदर के रावण रूपी दुर्गुणों का दहण कर अच्छे मार्ग की ओर प्रशस्त हों ।
इसी प्रकार आज दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में जिले के समस्त थानों पर भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस के शस्त्र एवं वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न किये गये ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



