दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Thursday, September 19, 2024 - 16:25
Updated: 2 years ago
0
दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

दमोह (आरएनआई) मध्य प्रदेश के दमोह जिले के घटेरा इलाके में टाइगर का मूवमेंट स्थानीय लोगों के बीच डर का माहौल पैदा कर चुका है। दरअसल, घटना बीती रात की है, जब घटेरा और गोलापट्टी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोको पायलट ने टाइगर को बैठा हुआ देखा। इसके बाद पायलट ने हॉर्न बजाकर टाइगर को ट्रैक से हटाया और तत्काल स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। वहीं, स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बता दें कि बाघ दिखाई देने के बाद पुलिस काफी एक्टिव हो चुकी है। इसके लिए उनके द्वारा लोगों को जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए कहा गया है। दरअसल, जिस इलाके में टाइगर देखा गया है, वह पन्ना और रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के बीच का हिस्सा है जो कि इन दोनों को जोड़ने का काम करता है। इधर, पुलिस ने वन विभाग के टीम को भी खबर दे दी है। सूचना मिलते ही टीम इलाके में पहुंच चुकी है।

पुलिस ने लोगों से की अपील
वहीं, पुलिस चौकी प्रभारी मनीष यादव ने बाघ के मूवमेंट के खतरे को देखते हुए लोगों से सावधान रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए हैं। इधर, वन विभाग का यह प्रयास है कि टाइगर का मूवमेंट जंगल की तरफ हो जाए, जिससे ग्रामीणों के बीच का खतरा टल जाए। वहीं, ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User