पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

Thursday, September 19, 2024 - 16:26
Updated: 2 years ago
0
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

गुना (आरएनआई) आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गुना में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक डॉ सतेंद्र सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति एवं कलेक्टर जिला गुना की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने पुष्प गुच्छ से कलेक्टर का अभिनंदन किया।

 समिति के आमंत्रित सदस्य गण का अभिनंदन विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद तनवीर ने किया।

बैठक के आरंभ में प्राचार्य  विनोद कुमार राजोरिया ने गत वर्ष के परिणाम व विद्यार्थियों की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए आगामी वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित किए लक्ष्यों को बैठक में रखा। 

विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर गुना डा सतेंद्र सिंह ने विद्यालय के गत वर्ष के कक्षा 10 व कक्षा 12 के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर करते हुए इस वर्ष भी और अच्छे गुणात्मक परिणाम हेतु मार्गदर्शन दिया। विद्यालय में छात्र छात्राओं की सुरक्षा, पठन पाठन और उनके समग्र विकास के लिए कई बिंदुओं पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की।

बैठक के अंत में ऋषिकेश भार्गव ने आभार व्यक्त किया। प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर गुना को पुस्तक भेंट की।

बच्चों के चहुमुखी विकास में कलेक्टर ने प्राचार्य को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया, सीएमएचओ डॉ रिषीश्वर, प्रोफेसर डी.के.भड़ेरिया,  एम.के.गुप्ता एसडीओ पीडब्ल्यूडी, प्रो एस.सी.चतुर्वेदी, शिक्षक प्रतिनिधि मोहम्मद तनवीर, पालक प्रतिनिधी श्रीमती प्रियंका छिब्बर उपस्थित रहे।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User