थाना राघोगढ़ के अंतर्गत आवन गाँव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

थाना राघोगढ़ के अंतर्गत आवन गाँव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, घायल व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया।

Wednesday, November 8, 2023 - 22:35
Updated: 3 years ago
0
थाना राघोगढ़ के अंतर्गत आवन गाँव में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

गुना, (आरएनआई) जिला गुना के थाना राघोगढ़ के अंतर्गत आवन गाँव में एक पिक अप वाहन पलट गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-11-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल गुना जिले के राघोगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अजय शर्मा तथा पायलेट संजीव मीणा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कार से टकरा कर पलट गया था जिससे एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हो गया था । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवन पहुँचाया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User