तेज बारिश में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन: फीस वृद्धि, स्टाफ की कमी और PG प्रवेश नियमों के खिलाफ नेहरू पीजी कॉलेज में विरोध

बारिश में भीगते हुआ छात्रों का विरोध प्रदर्शन, कॉलेज में प्रवेश शुल्क व बस सुविधा के नाम पर की गई फीस वृद्धि वापस लेने, मेजर/माइनर विषय से ही पीजी में प्रवेश की बाध्यता व विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन। 

Jul 14, 2025 - 22:06
Jul 14, 2025 - 22:06
 0  162
तेज बारिश में भी छात्रों का उग्र प्रदर्शन: फीस वृद्धि, स्टाफ की कमी और PG प्रवेश नियमों के खिलाफ नेहरू पीजी कॉलेज में विरोध

अशोकनगर (आरएनआई) सोमवार दोपहर 12 बजे से कॉलेज में प्रवेश शुल्क व बस सुविधा के नाम पर की गई फीस वृद्धि वापस लेने, मेजर/माइनर विषय से ही पीजी में प्रवेश की बाध्यता व विभिन्न अव्यवस्थाओं को लेकर  विरोध प्रदर्शन किया गया।
  
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए AIDSO के जिला सचिव अनुराग सागर ने कहा कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के द्वारा लगातार ऐसे नियम लाए जा रहे हैं जो कि छात्रों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। सरकार द्वारा अभी हाल ही ने एक फरमान जारी करते हुए कहा गया कि मेजर/ माइनर विषय से ही छात्र पीजी कर सकेंगे और B.sc. व B.com के स्टूडेंट्स अब नए नियम के अनुसार M.A. नहीं कर सकेंगे। यह बिल्कुल अतार्किक और मनमाना नियम छात्रों के ऊपर सरकार के द्वारा थोपा गया है। यह बेहद गलत है इस नियम के कारण कई सारे छात्र m.sc और m.com में सीटें कम होने के कारण पीजी करने से वंचित होंगे और साथ ही मेजर माइनर के अलावा अन्य विषय में सरकार द्वारा छात्रों को साक्षात्कार के माध्यम से एडमिशन दिए जाने का विकल्प दिया गया है जो कि नाकाफी है। सरकार लगातार शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच से दूर करने का काम कर रही है। हम सरकार की इन तमाम शिक्षा विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हैं। 

आगे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए AIDSO कॉलेज इकाई अध्यक्ष पूजा ओझा ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र विभिन्न समस्याओं का सामना करने पर मजबूर है स्टाफ की भरी कमी है 10,000 स्टूडेंट्स पर महज 8 ही परमानेंट प्रोफेसर्स कॉलेज में है जिसके कारण नियमित रूप से कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं और छात्रों की पढ़ाई इससे प्रभावित हो रही है। 

अभी हाल ही में जनभागीदारी द्वारा प्रवेश शुल्क में वृद्धि की गई है, पिछले सत्र में बस सुविधा के नाम पर फीस बढ़ाई गई थी इस तरह से विभिन्न नामों पर कॉलेज प्रशासन  द्वारा लगातार फीस वृद्धि की जा रही है। जिसके कारण कई आर्थिक रूप से कमजोर छात्र अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। 

आज का यह प्रदर्शन जिले के लीड कॉलेज नेहरू पीजी कॉलेज में व्याप्त विभिन्न अव्यवस्थाओं और शैक्षणिक समस्याओं को दुरुस्त करने की मांग पर आयोजित किया गया है कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में शैक्षणिक - गैर शैक्षणिक स्टाफ की स्थाई भर्ती की जाए, प्रवेश शुल्क व बस सुविधा के नाम पर की गई फीस वृद्धि पर रोक लगाई जाए, गर्ल्स कॉमन रूम बनाया जाए, लाइब्रेरी में पर्याप्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं, साइंस की बंद पड़ी लेब चालू की जाएं,नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं व नियमित रूप से साफ- सफाई सुनिश्चित की जाए, स्टूडेंट्स को खेल सामग्री व प्ले ग्राउंड उपलब्ध कराया जाए।

छात्र संख्या के अनुरूप परमानेंट शिक्षकों की भर्ती की जाए जिससे नियमित कक्षाएं संचालित हो सके, प्रवेश प्रक्रिया के चरण बढ़ाए जाएं व प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शीता लाई जाए एवं तमाम अव्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की बात कही।
 
प्रदर्शन का संचालन कॉलेज इकाई सचिव विश्वीर भंडारी ने किया।तेज बारिश में कॉलेज से रैली निकालकर छात्र कलैक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र_ छात्राएं शामिल हुए।  उक्त तमाम मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई और आगे भी निराकरण नहीं होने पर तीव्र व जुझारू आंदोलन करने की चेतावनी दी।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0