तीसरी बार दिल्ली कूच असफल: हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस-वाटर कैनन से रोके किसान, अब किसानों ने किए ये बड़े एलान

किसान शनिवार को तीसरी बार दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े, लेकिन इस बार भी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने पानी की बाैछार कर उन्हें पीछे हटने को मजबूर कर दिया। इसके अलावा आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

Dec 14, 2024 - 15:55
 0  540
तीसरी बार दिल्ली कूच असफल: हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस-वाटर कैनन से रोके किसान, अब किसानों ने किए ये बड़े एलान

चंडीगढ़ (आरएनआई) मांगों को लेकर बीते 10 महीनों से डटे पंजाब के किसानों ने शनिवार को शंभू बॉर्डर से दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए कूच किया। वे बाॅर्डर से आगे नहीं जा सके। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। दो घंटे बाद किसान वापस लाैट आए। इसके बाद प्रेस वार्ता कर किसान नेताओं ने एलान किया कि 16 दिसंबर को पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा और 18 दिसंबर को पंजाब में ट्रेनें रोकी जाएंगी।

किसानों ने पुलिस से कहा कि हमारी आवाज को न कुचला जाए। इस पर पुलिस ने कहा कि किसान दिल्ली जाने की अनुमति दिखाएं और आगे जाएं। पुलिस का कहना था कि यदि किसानों के पास अनुमति है तो वे खुद उन्हें दिल्ली तक छोड़कर आएंगे।

इसके बाद किसानों की तरफ से बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया गया। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके अलावा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई से किसानों में भगदड़ मच गई। किसान कड़ाके की ठंड में ठंडे पानी से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे। किसानों ने आरोप लगाया कि उन पर एक्सपायरी डेट के आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से गंदा पानी फेंका गया। केमिकल वाला स्प्रे किया गया। किसानों पर पुलिस ने ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले छोड़े। 

करीब दो घंटे की कशमकश के बाद किसानों का जत्था वापस लाैट गया। पंधेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि देशभर के किसान अपनी आवाज उठाएं, अगर वो ऐसा करेंगे तो आंसू गैस समेत ये सारी चीजें बंद कर दी जाएंगी और हमें दिल्ली जाने दिया जाएगा और हमारी मांगें पूरी की जाएंगी। हरियाणा पुलिस जनता को गुमराह कर रही है। 100 लोगों का पैदल चलना देश के लिए खतरनाक कैसे हो सकता है? 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.