तिरंगे के रंग में रंगा विद्यालय परिसर 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
पटना (आरएनआई) डीएवी पब्लिक स्कूल ,परसा बाजार,पटना में आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया । विद्यालय में वैदिक हवन आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार के सदस्यों ने राष्ट्र की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। विद्यालय परिसर देशभक्ति और भक्ति भावना के रंगों से सराबोर हो गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार झा के द्वारा झंडोतोलन से किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत विद्यालय का प्रांगण राष्ट्रगान की ध्वनि से गुंजित हो उठा, और एकजुटता का प्रतीक बन गया ।इस वर्ष 79वां स्वतंत्रता दिवस का थीम “New India” (न्यू इंडिया) है । इस थीम का उद्देश्य 2047 तक एक समृद्ध, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को मजबूत करना है. यह सरकार के “विकसित भारत विजन” का प्रतीक है, जो हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने पर जोर देता है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे, छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम और वीर सैनिकों की बलिदान गाथा पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। कक्षा सातवीं से दसवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा "ऑपरेशन सिंदूर" पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया और देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीत, भाषण ,कविताएं, और नृत्यों ,ड्रिल के माध्यम से आज़ादी के महत्व को सजीव किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार झा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा की “स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाती है और जिम्मेदारियों का बोध कराता है। हमें आज़ादी के अमूल्य उपहार को बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए”। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक महत्व वाला है। हमें आजादी कुर्बानियों के बाद मिली है और इसको अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है।उन्होने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाए दी तथा अभिभावकों के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहीर की । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान, बच्चों में मिठाई वितरण और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ हुआ। पूरा वातावरण देशभक्ति के उल्लास से भर उठा।
आयोजन को सुचारु ढंग से सफल बनाने में मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं - राजीव रंजन पांडे,राहुल कुमार,पूनम कुमारी,रजनी,आरती झा,कौशिकी झा,कृति कुमारी, प्रिया मिश्रा, दीप्ति नवल,शिप्रा,अनुप्रिया,दीपेंद्र कुमार मिश्रा,प्रभाकर झा,प्रदीप तिवारी,अतुल कुमार,सानु और अन्य ने महत्वपुर्ण भूमिका निभाई। अंततः सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पश्चात विद्यालय की शिक्षिका रजनी पाठक ने वक्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों, आयोजकों, प्रतिभागियों , मीडिया और अभिभावकों का अभिनंदन किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



