तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thursday, September 28, 2023 - 21:18
Updated: 3 years ago
0
तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) थाना क्षेत्र के गांव बाजीदपुर का एक युवक अज्ञात कारणों के चलते तालाब में डूबा गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
दीपक पुत्र राम बहोरी लाल निवासी बाजीदपुर अज्ञात कारण के चलते वह अचानक तालाब में गिर पड़ा जिससे दीपक की पानी में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। जब दीपक की तालाब में डूबने की खबर ग्रामीणों को लगी तो तालाब के पास मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों द्वारा दीपक को वहुत ढूंढने का प्रयास किया परंतु दीपक का कहीं कोई अता पता नहीं चला । जब इस घटना की सूचना इलाका पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और गोताखोरों द्वारा तालाब की छानबीन कराई तब कई घंटे की मशक्कत के बाद दीपक का शव बरामद हुआ । शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया वहीं शव  का पुलिस द्वारा पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम  के लिये भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User