सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

Thursday, September 28, 2023 - 21:17
Updated: 3 years ago
0
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं में परचम लहराया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने एटा जिले के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रांतीय खेल  कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के छात्र अजय पाल सिंह ने 100 मी , 200 मी में प्रथम स्थान, तथा मोनू कुमार ने  गोला फेंक में प्रथम स्थान ,चक्का फेंक में द्वितीय स्थान , छात्र अनमोल ने 800 मी व 1500 मी  दौड़ में प्रथम स्थान,  तथा कृष्णा  ने ऊंची कूद में तृतीय स्थान  प्राप्त कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स  प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीत कर चैंपियन का खिताब विजेता छात्रों की जीत पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक ने उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा खेलकूद आचार्य संजय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को  बधाई दी। इस अवसर पर समस्त आचार्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User