शुक्रवार से आयोजित भागवत कथा के दौरान पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित करेंगे ज्ञान की वर्षा

Thursday, September 28, 2023 - 21:19
Updated: 3 years ago
0
शुक्रवार से आयोजित भागवत कथा के दौरान पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित करेंगे ज्ञान की वर्षा

सिकंदराराऊ। (आरएनआई) कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस में 29 सितंबर शुक्रवार से श्राद्ध पक्ष में समस्त पित्रीश्वरों को समर्पित एवं जनकल्याणार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भागवत आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे और श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।
29 सितंबर को सुबह 7:00 बजे पथवारी माता मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर भ्रमण के पश्चात कथा स्थल कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस पर पहुंचकर संपन्न होगी। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान 2 अक्टूबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 3 अक्टूबर को गिर्राज पूजन एवं 4 अक्टूबर को रुक्मणी विवाह और 5 अक्टूबर को सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान मनोहरी झांकियों का प्रस्तुतीकरण भी होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User