तहसीलदार को सीएमओ का प्रभार, 5 दिन में लगभग 26 लाख रूपये की वसूली

दीवाली के पहले नगरपरिषद के कर्मचारियों को 2 माह का रुका वेतन का होगा भुगतान, कर्मचारियों में हर्ष की लहर। 

Saturday, October 26, 2024 - 18:28
Updated: 2 years ago
0
तहसीलदार को सीएमओ का प्रभार, 5 दिन में लगभग 26 लाख रूपये की वसूली

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में जिले में राजस्व वसूली को लेकर अभियान जारी है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय एवं प्रभारी सीएमओ शुभम जैन द्वारा 5 दिन में लगभग 26 लाख रुपये की वसूली की गई। जिससे नगर परिषद के कर्मचारियों के 2 माह के रुके हुए वेतन का भुगतान किया गया। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

प्रभारी सीएमओ शुभम जैन द्वारा बताया गया कि राजस्व वसूली अभियान में नगरवासियों द्वारा पूर्ण सहयोग करते हुए करों का भुगतान किया जा रहा है। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी और नगर परिषद के सभी करों की वसूली की जावेगी, जिससे नगर परिषद की मूलभूत व्‍यवस्‍थाएं और विकास कार्य किये जा सकें।  

नायब तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को वेतन भुगतान की जानकारी देकर वेतन का सदुपयोग करने हेतु सलाह दी गयी गयी।


Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User