सांदीपनि मॉडल स्कूल बलडी में कैरियर मेले का सफल आयोजन
बलडी (आरएनआई) सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल बलडी, विकासखंड किल्लौद में दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन हेतु आयोजित कैरियर मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं रोजगार संबंधी विविध अवसरों की जानकारी प्रदान करना था।
कैरियर मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मेले के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार तथा उच्च शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। विशेषज्ञों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर चयन हेतु प्रेरित किया तथा भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करने में सहयोग प्रदान किया। इस कैरियर मेले से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ और उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित करने में सहायता मिली। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, किल्लौद विष्णु यादव, वन परिक्षेत्र अधिकारी बलडी विजय चौहान, करियर मार्गदर्शक पंकज पटेल एवं डॉ. दर्शना सोनी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इसके अतिरिक्त वेबिनार के माध्यम से उद्योग जगत के प्रतिष्ठित उद्योगपति, प्रेरक वक्ता एवं प्रशासन अकादमी के अतिथियों द्वारा भी विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कैरियर मेले को चार दिवसीय गतिविधियों में विभाजित किया गया। पहले दिन कौशल एवं व्यावसायिक विकल्पों पर चर्चा की गई। दूसरे दिन सरकारी सेवाओं एवं उच्च शिक्षा के अवसरों की जानकारी दी गई। तीसरे दिन यूनिसेफ के सहयोग से करियर कार्ड्स के माध्यम से लाइव कक्षाओं का आयोजन किया गया, जबकि अंतिम दिन विद्यार्थियों से फीडबैक लेकर कार्यक्रम का मूल्यांकन किया गया।
डॉ. दर्शना सोनी द्वारा विद्यार्थियों को शॉर्ट मूवी के माध्यम से अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार कैरियर विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह चाकरडे, नोडल शिक्षक ब्रिजेश शर्मा, सभी व्यावसायिक प्रशिक्षक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



