तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों और पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay की सरकार ने शराब बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों, पूजा स्थलों और बस स्टैंडों के पास संचालित 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन सभी दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद कर दिया जाए।
सरकार के मुताबिक, तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन यानी Tamil Nadu State Marketing Corporation राज्यभर में कुल 4,765 शराब की दुकानों का संचालन करता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासन ने पूरे राज्य में विशेष सर्वे अभियान चलाया, जिसमें उन दुकानों की पहचान की गई जो संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों के बेहद करीब संचालित हो रही थीं।
सर्वे में सामने आया कि 276 शराब दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं। वहीं 186 दुकानें स्कूलों और कॉलेजों के नजदीक मिलीं, जबकि 255 दुकानें बस स्टैंडों के आसपास संचालित पाई गईं। इन सभी दुकानों को अब बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह फैसला सार्वजनिक सुरक्षा, सामाजिक अनुशासन और संवेदनशील स्थानों के आसपास बेहतर माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। लंबे समय से स्थानीय लोग स्कूलों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के पास शराब दुकानों को हटाने की मांग कर रहे थे। सरकार का मानना है कि इस कार्रवाई से लोगों की शिकायतों का समाधान होगा और सार्वजनिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)