तमिलनाडु में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से 31 की मौत
तमिलनाडु के करूर में एक अभिनेता-राजनेता की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से दुखद घटना घटी। इस दुर्घटना में 31 लोगों की जान चली गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि की है। घटना के कारणों की जांच जारी है। अनुमान लगाया जा रहा कि भीड़ काफी ज्यादा होने के कारण घटना हुई है।
नई दिल्ली (आरएनआई) तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी।
मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



