डॉ अशोक गोयल की किताब लफ्जो की पजीराई का विमोचन

Monday, March 23, 2026 - 13:29
Updated: 7 months ago
0
डॉ अशोक गोयल की किताब लफ्जो की पजीराई का विमोचन

गुना (आरएनआई) रविवार को स्थानीय मानस भवन में डॉक्टर अशोक गोयल की किताब लफ्जों की पजीराई का विमोचन शहर नागरिकों के बीच किया गया।

डॉक्टर एलके शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर आज़म भोपाल ने कहा कि हम उर्दू के ऐसे फनकार को, उनकी शायरी के माध्यम से पढ़ सकेंगे जिनका नाम डॉक्टर अशोक गोयल है जिन्होंने हिंदी के साथ उर्दू में भी महारत हासिल की है साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के सम्मान में हम सभी को मिलकर एक कार्यक्रम आयोजित भी करना चाहिए।

इस मौके पर डॉ सतीश शाकुंतल ने लफ्जों की पजीराई पर बोलते हुए कहा कि आज हिंदी और उर्दू की गजलें आम लोगों में पसंद की जा रही है। इस मौके पर बधाई देते हुए सतीश चतुर्वेदी ने किताब को पढ़ने की ,शहर में ऐसे बेचारिक कार्यक्रम की जरूरत पर महत्व दिया।

इस अवसर पर दीपक जैन दीप ने कहा की डॉक्टर अशोक गोयल ने बहुत मेहनत के साथ उर्दू में एक मुकाम हासिल किया है आज उर्दू के माध्यम से शायरी लोगों तक पहुंच रही है यह बेहद जरूरी है कि ऐसे वक्त जब लोग शायरी पढ़ना चाह रहे हैं गुना के एक बड़े शायर डॉक्टर अशोक गोयल अशोक की किताब लफ्जों की पजीराई आम लोगों तक पहुंचकर लोगों को शायरी समझने का मौका देगी और आनंद से भर देगी ।

इस मौके पर किताब का विमोचन किया गया जिसमें डॉक्टर अशोक गोयल ने किताब के विमोचन करने के बाद कहा कि यह किताब इसलिए लिखी गई कि हम उर्दू के माध्यम से गजलों को लोगों के बीच लेकर आना चाहते हैं उन्होंने किताब विमोचन के साथ कहा कि महलों का सूरज के संग है समझौता, धूप कहां आती है निचली बस्ती में।

कार्यक्रम का संचालन लोकेश शर्मा ने किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गनमान्य नागरिक गण सुनील अग्रवाल शुभम निकलंक जैन एडवोकेट आनंद जुत्सी डॉ विष्णु गोयल आदि शहर के वरिष्ठ सदस्य, अनेक सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे डॉक्टर अभिनित गोयल ने सभी का आभार माना व अभिजीत गोयल एवं परिजनों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये।

इस प्रोग्राम में शिवपुरी से इशरत ग्वालियरी साहिब, शाजापुर से मुनव्वर अली ताज साहिब तथा गुना के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार , अभिभाषकगण,चिकित्सक गण , पूर्व व्याख्याता एवं पूर्व प्राचार्य ,जैन समाज अध्यक्ष एवं मंत्री,तथा शहर का श्रेष्ठी वर्ग उपस्तिथ रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User