डिप्टी रेंजर पर आदिवासी महिला से अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने की पिटाई

Tuesday, March 25, 2025 - 21:33
Updated: 2 years ago
0
डिप्टी रेंजर पर आदिवासी महिला से अश्लील हरकत का आरोप, भीड़ ने की पिटाई

शिवपुरी (आरएनआई) खोड़ चौकी क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां डिप्टी रेंजर पर आदिवासी महिला से सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी डिप्टी रेंजर शराब के नशे में धुत्त था और उसने महिला से अभद्र व्यवहार किया।

घटना से आक्रोशित महिला ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई की। वहां से डिप्टी  रेंजर अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित महिला और उसका पति खोड़ चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डिप्टी रेंजर का यह कृत्य प्रशासन की छवि को धूमिल करता है, इसलिए इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सहरिया क्रांति ने पुलिस से तत्काल मामला दर्ज करने की अपील की है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User