डिजिटल अरेस्ट से बिलकुल न डरें

Friday, December 27, 2024 - 16:43
Updated: 2 years ago
0
डिजिटल अरेस्ट से बिलकुल न डरें

गुना (आरएनआई) आजकल डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों को डरा धमकाकर उनसे पैसे ऐंठे जा रहे हैं, ठगों ने लोगों से पैसे ऐंठने का ये नया तरीका अपनाया है और इससे डरने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है, उक्त बात ग्राहक पञ्चायत के मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने ग्राहक जागरण पखवाड़े के दौरान एक कोचिंग संस्थान पर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्राहक पञ्चायत शोषण मुक्त समाज के संकल्प को लेकर विगत ५० वर्षों से देशभर में समाज के बीच जाकर जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठगी और शोषण से बचने के लिए हमें जागरुक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम ठगों के एक पैंतरे को समझते हैं तब तक वह दूसरा पैंतरा अपनाने लगते हैं, इसलिए जागरुकता ही सर्वप्रथम और सर्वाधिक प्रभावी बचाव है। उन्होंने कहा कि ध्यान रखें कि कभी भी किसी अपरिचित नम्बर से आने वाले वीडियो कॉल को स्वीकार न करें और यदि वीडियो कॉल स्वीकार करने पर यदि कोई आपको डराये-धमकाये तो बिलकुल भी न डरें और कॉल डिस्कनेक्ट करके अपने घरवालों को और समीप के पुलिस स्टेशन पर सारी जानकारी दें और सदैव ध्यान रखें कि जब आपने कुछ भी गलत नहीं किया है तो कोई भी आपको इस प्रकार गिरफ्तार नहीं कर सकता। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्राहक जागरुकता से सम्बन्धित पत्रक का भी वितरण किया गया, कार्यक्रम में ग्राहक पञ्चायत के जिला सचिव विट्ठल अहिरवार और कोचिंग संस्थान संचालक भी उपस्थित थे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User