डालमिया भारत 5,666 करोड़ रुपये में खरीदेगी जेपी समूह का सीमेंट कारोबार

डालमिया भारत लि. ने सोमवार को जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. तथा सहयोगी कंपनियों के सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की। यह अधिग्रहण 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया जाएगा।

Monday, December 12, 2022 - 21:30
0
डालमिया भारत 5,666 करोड़ रुपये में खरीदेगी जेपी समूह का सीमेंट कारोबार

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। डालमिया भारत लि. ने सोमवार को जेपी समूह की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. तथा सहयोगी कंपनियों के सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण की घोषणा की। यह अधिग्रहण 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया जाएगा।

डालमिया भारत ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी पूर्ण अनुषंगी डालमिया सीमेंट भारत लि. (डीसीबीएल) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. तथा उसकी संबद्ध कंपनियों से क्लिंकर, सीमेंट और बिजली संयंत्र के अधिग्रहण को लेकर पक्का समझौता किया है।

सौदे में 94 लाख टन सालाना क्षमता की सीमेंट इकाई, 67 लाख टन क्लिंकर क्षमता तथा 280 मेगावॉट क्षमता का तापीय बिजलीघर शामिल हैं। यह सौदा 5,666 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर किया गया है।

डालमिया भारत ने कहा, ‘‘ये संपत्तियां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्थित हैं।’’

इस अधिग्रहण से डालमिया को देश के मध्य क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 तक 7.5 करोड़ टन और 2030-31 तक 11 से 13 करोड़ टन क्षमता की सीमेंट कंपनी बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सूत्रों के अनुसार, सौदा जांच-पड़ताल, जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. के कर्जदाताओं/संयुक्त उद्यम भागीदार तथा नियामकीय प्राधिकरणों से मंजूरी पर निर्भर है।

एक अलग बयान में जय प्रकाश एसोसिएट्स ने कहा है कि सोमवार को निदेशक मंडल की बैठक बुलायी गयी है। यह बैठक निदेशक मंडल को ऑडिट समिति की सिफारिशों से अवगत कराने और विनिवेश से जुड़े विभिन्न कदमों के मामले में प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिये बुलायी गयी है।

जय प्रकाश एसोसिएट्स की कुल क्षमता वर्तमान में करीब 60 लाख टन सालाना है जबकि जयप्रकाश पावर वेंचर्स की क्षमता 40 लाख टन सालाना है।

उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश एसोसिएट्स और जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने अक्टूबर में कर्ज में कमी लाने के लिये सीमेंट कारोबार के साथ-साथ कुछ गैर-प्रमुख काराबेार बेचने की योजना की घोषणा की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User