"ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या में भक्तिरस डूबे श्रोता

Thursday, February 29, 2024 - 17:10
Updated: 3 years ago
0
"ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या में भक्तिरस डूबे श्रोता

शाहजहांपुर (आरएनआई) मुमुक्षु महोत्सव में आयोजित भजन संध्या में श्रोता देर रात तक भक्ति रस से सराबोर होते रहे। भजन संध्या का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि ओम सिंह, प्राचार्य प्रो.आर के आज़ाद, उप- प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगीत विभागाध्यक्ष डा. कविता भटनागर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रतिभा सक्सेना ने सुनाया "कैसे ढूंढू रघुवर पता आपका" हर्षित व कार्तिक ने सुनाया कि "अच्युतम केशवम शिव दामोदरम", भजन गायक  संजीव सेठ व टीम ने " हमारे साथ श्री रघुनाथ तो किस बात की चिंता" पर वातावरण भक्तिमय कर दिया। संजीव सेठ  व टीम को अंगवस्त्र ओढ़ाकर  सम्मानित  किया गया। अंशु मौर्या ने सुनाया " फूलों में सज रहे है श्री वृंदावन बिहारी" शैलेश सक्सेना  ने सुनाया " कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार" संजीव सेठ ने सुनाया " ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया" मदन बाबू व संजीव सेठ साथ मे सुनाया " मारे घर आओ प्रीतम प्यारा"  अर्पित अग्रवाल ने सुनाया "ये चमक ये दमक फूलवन मा महक, सब कुछ सरकार तुम्हई से है"  कुसुम रस्तोगी ने सुनाया "सीताराम चरण रति मोरे,अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे" अभिषेक रस्तोगी ने सुनाया "मेरे सावरे सलोने कन्हइया" निखिल मिश्रा व अर्पित अग्रवाल ने गाया "हमारे साथ श्री रघुनाथ" व्याख्या सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी के प्रति आभार डा. देवेंद्र सिंह ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर ईशपाल सिंह,धर्मेंद्र जी, राजन दीक्षित, डा. रघुवीर सिंह, राजेश अवस्थी, डा सचिन खन्ना, डा. रूपक श्रीवास्तव,  गरिमा अग्रवाल, कु.अंजलि, सोनाली खन्ना, रचना श्रीवास्तव, दीपंजली शर्मा, यश गंगवार,अमित यादव, अनिकेत सक्सेना, दिव्यांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User