ट्रेन के सफर करते समय सोने की चेन, पर्स व मोबाइल चोरी: गुना रेलवे स्टेशन पर हुई वारदात
कोटा-इटावा ट्रेन में सफर कर रहे एक दंपत्ति का चलती ट्रेन में गुना रेलवे स्टेशन पर मोबाइल और सोने की चैन से भरा पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी भिंड ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी असल कायमी के लिए जीआरपी थाना गुना स्थानांतरित की थी, जिस पर गुना जीआरपी ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिंड के यदुनाथनगर (वार्ड नंबर 25) निवासी परशुराम सिंह कुशवाह अपनी पत्नी वसंती देवी के साथ कोटा-इटावा ट्रेन के कोच नंबर एस-1 में सीट नंबर 65 और 68 पर कोटा से भिंड की यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान 7 जुलाई 2026 को जब ट्रेन गुना रेलवे स्टेशन से छूट रही थी, तभी फरियादी ने देखा कि उनकी पत्नी के पास रखे लेडीज पर्स के अंदर से एक छोटा पर्स और वीवो कंपनी का वी-40 मोबाइल गायब था। चोरी गए छोटे पर्स में लगभग 7 हजार रुपये नगद, 10 ग्राम वजनी सोने की चैन और दंपत्ति के आधार कार्ड रखे हुए थे। इसके अलावा चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)