ट्रेन के वॉशरूम में बेसुध मिलीं जज की पत्नी, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

Friday, March 6, 2026 - 14:29
Updated: 8 months ago
0
ट्रेन के वॉशरूम में बेसुध मिलीं जज की पत्नी, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत

मंदसौर(आरएनआई) मंदसौर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कांचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी वॉशरूम में बेसुध अवस्था में मिलीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

• जानकारी के अनुसार अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा की यात्रा कर रहे थे।

• दोनों अलग-अलग कोच में यात्रा कर रहे थे।

• निंबाहेड़ा पहुंचने से पहले उषा चौहान ने फोन कर बताया कि वे वॉशरूम जा रही हैं।

• स्टेशन आने के बाद भी जब वे बाहर नहीं आईं तो जज को चिंता हुई और उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद ट्रेन को मंदसौर में रुकवाया गया। रेलवे पुलिस ने वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो उषा चौहान अंदर बेसुध अवस्था में मिलीं।

• मौके पर डॉक्टरों को बुलाया गया।

• डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उन्हें साइलेंट हार्ट अटैक आया था।

इस घटना से ट्रेन में मौजूद यात्रियों और परिजनों में शोक का माहौल बन गया। रेलवे पुलिस ने मामले की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User