ट्रेक्‍टर में विस्‍फोटक मशीन व अवैध विस्‍फोटक सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार, जामनेर थाना पुलिस की कार्यवाही

Thursday, January 18, 2024 - 18:38
Updated: 3 years ago
0
ट्रेक्‍टर में विस्‍फोटक मशीन व अवैध विस्‍फोटक सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार, जामनेर थाना पुलिस की कार्यवाही

गुना (आरएनआई) जामनेर थाना पुलिस द्वारा गत् दिवस अवैध विस्‍टोटक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये एक ट्रेक्‍टर मय विस्‍फोटक मशीन व अवैध विस्‍फोटक सामग्री सहित आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्‍लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के निर्देशन में अधीनस्थ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टी आई द्वारा को गई।

उल्‍लेखनीय है कि गत् 17 जनवरी को जिले के जामनेर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्‍त हुई थी, कि एक व्‍यक्ति जॉनडियर ट्रेक्‍टर में विस्‍फोटक मशीन जोड़कर उसमें अवैध विस्‍फोटक पदार्थ साथ लेकर ग्राम गादेर से ग्राम महादेवपुरा तरफ जा रहा है । अवैध विस्‍फोटक सामग्री परिवहन की उक्‍त सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु जामनेर थाने से पुलिस की एक टीम तत्‍काल ग्राम महादेवपुरा रोड़ पर पहुंची, इस बीच पुलिस को ग्राम अंधपुर के पास उक्‍त ट्रेक्‍टर मय विस्‍फोटक मशीन के आते दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रोककर उसके चालक से नाम पता पूछने पर चालक द्वारा अपना नाम रोहित पुत्र फूल सिंह भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम गादेर थाना जामनेर जिला गुना का होना बताया, जिसके ट्रेक्‍टर व मशीन को चैक करने पर मशीन के बॉक्‍स में इलेक्ट्रिक डेटोनेटर के 40 नग एवं विस्‍फोटक सामग्री गुल्‍ला पैकिट के 40 नग मिले ।

पुलिस द्वारा ट्रेक्‍टर चालक रोहित भील से उक्‍त विस्‍फोटक सामग्री रखने संबंधी लायसेंस मांगे जाने पर उसके पास विस्‍फोटक सामग्री रखने के कोई वैद्य दस्‍ताबेज नहीं पाये गये । आरोपी रोहित भील के अवैध रूप से विस्‍फोटक सामग्री रखकर चलने पर पुलिस द्वारा आरोपी रोहित भील को गिरफ्तार कर जिसके कब्‍जे से जॉनडियर ट्रेक्‍टर क्रमांक MP08 AC 4969 मय विस्‍फोटक मशीन, 40 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर तथा 40 नग विस्‍फोटक सामग्री गुल्‍ला पैकिट विधिवत जप्‍त कर आरोपी रोहित भील के विरूद्ध थाना जामनेर में अप.क्र. 08/24, विस्‍फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4/5 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।  
                  
जामनेर थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, सउनि अशोक ठाकुर, प्रधान आरक्षक कमल सिंह, प्रधान आरक्षक बसंत कुमार एवं आरक्षक अभिषेक की विशेष भूमिका रही है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User