टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व उमंग एवं उल्लास के साथ मनाए

Saturday, October 21, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व उमंग एवं उल्लास के साथ मनाए

सिकंदराराऊ।
टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा दोनों  पर्व उमंग एवं उल्लास के साथ मनाए गए। साथ ही जन्माष्टमी पर भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उत्साहित किया गया। मां दुर्गा के 9 स्वरूपों ने अपना अपना परिचय दिया तत्पश्चात प्रधानाचार्या रंजना कुमार ने रोली अक्षत से उनको तिलक लगाकर अर्चना की। समस्त स्टाफ ने मां की आरती उतारी और श्रीमती संध्या जादौन ने मां को भोग लगाकर उनकी चरण वंदना की। सुनील वार्ष्णेय ने नारियल फोड़कर मां की अर्चना की । मां के स्वरूप धारण करने वाली आद्विका, आरवी, अरुन्या, दिव्यांशी काव्या मिष्टी दीवा स्वीटी और कृतिका  ने बहुत ही स्पष्ट शब्दों में अपना परिचय दिया जो उनकी अद्भुत विशिष्टता का परिचायक था। इसके अतिरिक्त अन्य छात्राओं ने भी डांडिया, गरबा आदि नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय को मां आदि भवानी का कृपा पात्र बना दिया । कार्यक्रम संचालन व व्यवस्था में श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती ममता सिंह,  प्रकाश वार्ष्णेय, विनय कुमार एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं किशनवीर सिंह ने सभी अभिनय करने वाली छात्राओं को पुरस्कार दे उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User