टिकिट न मिलने से दुःखी है पूर्व भाजपा की महिला विधायक

Monday, August 21, 2023 - 19:31
Updated: 3 years ago
0

गुना/Rni-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक व भाजपा की नेत्री ममता मीना ने चाचौड़ा में अपने समर्थकों ओर मतदाताओं से मार्ग दर्शन और सुझाव मांगे,कि में आपकी बहन आपके सुख दुख में उनके साथ रही हूं,अब उन्हें क्या करना चाहिए। एक आयोजन के दौरान ममता मीना ने भावुक होकर समथकों से मांगा सहयोग। बता दे कि भाजपा ने उन्हें टिकिट न देकर उपेक्षित किया तथा कुछ माह पूर्व आईआरएस अधिकारी की पत्नी प्रियंका पेंची को टिकिट दिया है जिससे उनकी निष्ठा व पार्टी के प्रति सेवा कार्य को अनदेखा करने से वे नाराज-दुःखी है! उल्लेखनीय है कि ममता मीना वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है और उनके पति रघुबीर सिंह मीना रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी है व वो भी जिलापंचायत सदस्य है,वही सूत्र बताते है कि प्रियंका पेंची जिला पंचायत सदस्य का चुनाव बुरी तरह हार भी चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User