चौरसिया समाज गुना ने बड़े धूमधाम से बनाई नागपंचमी चौरसिया दिवस, निकाला भव्य चल समारोह

Monday, August 21, 2023 - 19:32
Updated: 3 years ago
0
चौरसिया समाज गुना ने बड़े धूमधाम से बनाई नागपंचमी चौरसिया दिवस, निकाला भव्य चल समारोह

गुना। नागपंचमी चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस के रूप में मनाई जाती है। चौरसिया युवा संगठन के अक्षय चौरसिया ने बताया कि चौरसिया समाज गुना द्वारा नागपंचमी पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी समाजजनो बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।
चल समारोह शहर के पुराने आरटीओ परिसर स्थित श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान महादेव व नागदेवता का जलाभिषेक हुआ, तपरांत श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर से समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया, यह चल समारोह शहर के जयस्तंभ चौराहे से होते हुए निचला बाजार,सदर बाजार, हाट रोड, हनुमान चौराहे से पवन श्री मांगलिक भवन पर पहुच कर चल समारोह का समापन हुआ। इसके बाद पवन श्री मांगलिक भवन में समाज के कार्यक्रम आयोजित हुए और सभी समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User