झूठ बोलने वालों के सरदार हैं पीएम मोदी, गोबर से भी हलवा बना देंगे : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि चाचा अगर पलटी नहीं मारते तो अभी तक युवाओं को 10 लाख नौकरियां मिल जाती।

Monday, April 15, 2024 - 18:00
0
झूठ बोलने वालों के सरदार हैं पीएम मोदी, गोबर से भी हलवा बना देंगे : तेजस्वी यादव

खगड़िया (आरएनआई) बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सोमवार को स्थानीय जेएनकेटी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक भी मौजूद थे। तेजस्वी ने सबसे पहले खगड़िया में लोगों को संबोधित किया और राजद उम्मीदवार को लोकसभा पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक तरफ आपके पास लोकल उम्मीदवार है, वहीं दूसरी तरफ एनडीए ने हवा हवाई उम्मीदवार को लाया है। इसलिए इंडिया गठबंधन के सीपीआईएम उम्मीदवार को वोट दीजिये। वहीं एनडीए प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जो बैंकॉक घूमते हैं उनको वोट नहीं दीजिए  नहीं तो आपको बाद में ढूंढना पड़ेगा। 

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ बोलने वालों के सरदार हैं। वह अगर चाहें तो गोबर से भी हलवा बना देंगे। तेजस्वी ने लोगों से अपील कर कहा कि जनता इस बार प्रधानमंत्री के झांसे में ना पड़े। लोगों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट करने की बात कही। 

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि चाचा अगर पलटी नहीं मारते तो अभी तक युवाओं को 10 लाख नौकरियां मिल जाती। चाचा पहले भाजपा को छोड़कर आए और लालू यादव से माफी मांगा। इसके बाद उनको मुख्यमंत्री बनाया गया। लेकिन उनकी फितरत में ही पलटी मारना लिखा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User